संदेश

IPL मत खेलो अगर तुम्हें वर्ल्ड कप जीतना है ' , रोहित को क्रिकेट सिखाने वाले दिग्गज का बड़ा बयान

चित्र
  IPL मत खेलो अगर तुम्हें वर्ल्ड कप जीतना है ' , रोहित को क्रिकेट सिखाने वाले दिग्गज का बड़ा बयान भारतीय क्रिकेट टीम कई सालों से आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाई है. कप्तान बदल गए लेकिन ट्रॉफी का सूखा खत्म नहीं हुआ. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हार मिली थी. आखिरी बार 9 साल पहले टीम इंडिया ने कोई बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. वहीं साल 2017 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था. ऐसे में सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीत पाएगी. इसी सवाल पर रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने बड़ा बयान दे दिया है. रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि, टीम इंडिया को इंटरनेशनल मैच नहीं मिस करने चाहिए और वर्कलोड को मैनेज करना चाहिए. वर्कलोड आईपीएल मैचों के चलते होता है. स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए गए इंटरव्यू में कोच ने कहा कि, भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और कई अहम मौके पर आराम ले रहे हैं. पिछले 7-8 महीनों में हम एक अच्छी टीम तैयार नहीं कर पाए हैं. अगर हम वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे पास ए...

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ जो विराट- सचिन नहीं कर पाए वो अय्यर ने कर दिखाया , बल्ले से लगाई आग

चित्र
 IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ जो विराट- सचिन नहीं कर पाए वो अय्यर ने कर दिखाया , बल्ले से लगाई आग भारत और न्यूजीलैंड ( India and New zealand ) के बीच पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 300 से ज्यादा का स्कोर बना दिया है . न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जो कुछ समय के भीतर ही गलत हो गया . टीम की तरफ से ओपनिंग में शुभमन गिल और शिखर धवन ने धांसू शुरुआत दी . दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई . लेकिन इस बीच जिस एक बल्लेबाज ने मेला लूटा वो श्रेयस अय्यर थे . गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए और आते ही उन्होंने बेहद संभलकर खेला . इसका नतीजा ये रहा कि अय्यर ने 80 रन ठोक डाले . भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश अय्यर की इस धमाकेदार पारी के बारे में आपकी क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें 🙏